फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police Twitter account hacked hackers 70 tweets made in one hour

यूपी: मुरादाबाद पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक, एक घंटे में किए 70 ट्वीट, साइबर सेल ने रिकवर कराया

Tue, 01 Feb 2022 09:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Feb 2022 09:55 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने मुरादाबाद पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। करीब एक घंटे में हैकर ने 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपी ने कई नामी कंपनी और उनके मालिक को भी टैग किया गया। हैकर ने एक लिंक भी शेयर किया। हालांकि इस लिंक को खोलने पर असुरक्षित लिंक की चेतावनी आ रही थी।

विज्ञापन
Moradabad Police Twitter account hacked hackers 70 tweets made in one hour
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

साइबर अपराधियों ने मुरादाबाद पुलिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। हैकर ने एक घंटे के अंतराल में ही 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपियों ने नामी कंपनी व उनके मालिकों को भी ट्वीट व लिंक भेजे। ट्विटर अकाउंट हैक होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफसरों ने ट्विटर ऑफिस में संपर्क कर अकाउंट रिकवर करा लिया है।  
विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद की पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस नाम से ट्विटर पर अकाउंट बना रखा है। जिसे सोशल मीडिया सेल संचालित करता है। इस पर मुरादाबाद जनपद के सभी थानों के गुडवर्क, अखबारों में प्रिंट होने वाली खबरों की कॉपी समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां और अफसरों के निरीक्षण के फोटो पोस्ट किए जाते हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने अन्य अफसरों के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया था। रात करीब नौ बजे सोशल मीडिया सेल की ओर से मुरादाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से निरीक्षण के फोटो पोस्ट किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साइबर अपराधियों ने पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। करीब एक घंटे में हैकर ने 70 से ज्यादा ट्वीट किए। आरोपी ने कई नामी कंपनी और उनके मालिक को भी टैग किया गया। हैकर ने एक लिंक भी शेयर किया। हालांकि इस लिंक को खोलने पर असुरक्षित लिंक की चेतावनी आ रही थी। 


हैकर की इस हकरत की वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने ट्विटर ऑफिस से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने अपना अकाउंट रिकवर कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हैकर ने पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था। ट्विटर ऑफिस संपर्क कर अकाउंट रिकवर कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed