फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Police encounter in Katghar area, history-sheeter shot in the leg

Moradabad: कटघर इलाके में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, तमंचा और अन्य सामान बरामद

Sat, 15 Jun 2024 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:09 AM IST
सार

मुरादाबाद में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Police encounter in Katghar area, history-sheeter shot in the leg
मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रोड पर शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली से एक हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। हिस्ट्रीशीटर बंटी सैनी बलदेवपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि पीछा करने पर बदमाश ने गोली चलाई।

विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हुआ है। हिस्ट्रशीटर के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरी तरफ हर्ष हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कटघर क्षेत्र के संभल चौराहा ईदगाह रोड आदर्शनगर वाल्मीकि बस्ती निवासी हर्ष उर्फ सिद्दू बुधवार रात वह अपने दोस्त सुमित व तीन अन्य के साथ महबुल्लागंज में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जोशियान मोहल्ले में सड़क पर बाइक खड़ी होने के कारण कार नहीं निकल पा रही थी। बाइक हटाने को लेकर लक्षित रस्तोगी से विवाद हो गया। उसी दौरान आरोपी लक्षित और उसके पिता राजेश रस्तोगी ने गोली मारकर हर्ष की हत्या कर दी थी।


इस मामले में पिता गुड्डू की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी लक्षित रस्तोगी और उसके पिता राजेश रस्तोगी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed