फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News soldier threatened to kill the in charge of dial 112

UP Police: सिपाही ने डायल 112 के प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 27 Jun 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Jun 2022 02:23 AM IST
सार

डायल 112 के प्रभारी रविंद्र कुमार ने कांस्टेबल राजदीप सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कांस्टेबल ने व्हाटसअप मैसेज पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Moradabad News soldier threatened to kill the in charge of dial 112
पुलिस वैन डायल 112 - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवार में चाचा की मौत होने पर 23 जून को डायल 112 का कांस्टेबल कार्यालय में अवकाश पत्र छोड़कर चला गया था। किसी कारणवश उसके पत्र पर अवकाश स्वीकृत नहीं हो पाया। इस पर प्रभारी ने अनुपस्थिति दर्ज करा दी। इसी बात पर कांस्टेबल ने प्रभारी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी ने सदर कोतवाली में कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना के गांव फकीरापुर निवासी कांस्टेबल राजदीप सिंह की तैनाती डायल 112 में है। डायल 112 के प्रभारी रविंद्र कुमार ने कांस्टेबल राजदीप सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि कांस्टेबल ने 23 जून को अपने चाचा की मौत होने की बात कहते हुए पांच दिन का अवकाश मांगा था। वह अवकाश पत्र कार्यालय में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


24 जून को शुक्रवार होने के कारण कोई अधिकारी नहीं मिला और अवकाश स्वीकृत नहीं हो पाया। इस पर कांस्टेबल को दो दिन का अवकाश अपने स्तर से देने की बात कही। कांस्टेबल ने मना कर दिया और फोन पर ही बदतमीजी शुरू कर दी। उससे कहा कि वापस लौटकर खुद अवकाश स्वीकृत करा लेना। वापस नहीं आने पर अनुपस्थिति दर्ज करा दी गई। 25 जून को रात आठ बजकर 15 से आठ बजकर 42 मिनट तक कांस्टेबल ने अपने मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाटसअप मैसेज कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कांस्टेबल राजदीप सिंह रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed