फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Made video and blackmailed... in-laws got angry and broke relationship, accused uncle of rape

Moradabad: वीडियो बना ब्लैकमेल किया... ससुरालियों को भड़का रिश्ता तुड़वाया, रिश्ते के मामा पर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 06 Sep 2024 07:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भगतपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 07:38 PM IST
सार

मुरादाबाद निवासी ने रिश्ते के मामा पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे कई ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन
Moradabad: Made video and blackmailed... in-laws got angry and broke relationship, accused uncle of rape
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवती ने अपने रिश्ते के मामा पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रिश्ते के मामा ने युवती की शादी होने के बाद उसके वैवाहिक जीवन में दरार डाल दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र की एक युवती के अनुसार वर्ष 2018 में उसकी आयु 14 वर्ष की थी। आरोप है कि उस समय उसके एक रिश्ते के मामा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा एवं बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती के अनुसार मार्च 2024 को परिजनों ने उसका विवाह कर दिया। जिस पर आरोपी युवती को परेशान करता रहा। आरोप है कि आरोपी ने युवती के पति व अन्य ससुराल वालों को विभिन्न तरीके से भड़काना शुरू कर दिया जिसके बाद उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आ गई। इस संबंध में युवती ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed