धोखेबाज लवर: प्यार का नाटक कर बनाए शारीरिक संबंध, प्रेमी को सबक सिखाने 150 किलोमीटर दूर पहुंची प्रेमिका
दिल्ली में नौकरी करने वाली युवती छजलैट थाने पहुंची। उसने स्थानीय युवक पर शादी के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले से 150 किलोमीटर दूर छजलैट थाने आई युवती ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी काम करता था।
दोनों में जान पहचान के साथ ही एक साल पहले प्रेम संबंध भी हो गए थे। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब युवक और उसके घर वाले शादी करने को मना कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि एक सप्ताह पहले युवक झूठ बोलकर उसे छोड़कर अपने घर भाग आया था।
रविवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने दगाबाज प्रेमी को सबक सिखाने के लिए कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। पुलिस शिकायत और आरोपों की जांच कर रही है।
दूसरी पत्नी को पीटा, बेटी को जान के मारने की कोशिश की
कटघर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी पति ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी युवती से निकाह किया। दूसरी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक के दिया।
लाजपत नगर निवासी आशी रहमान ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह चार जून 2021 को जिगर कॉलोनी निवासी सुहैल इकराम से हुआ था। उसकी एक बेटी डेढ़ साल की है। आरोप है कि पति ने एक महिला से शादी की थी, लेकिन उसने दूसरी शादी आशी के साथ करने से पहले पहली शादी के बारे में छिपाया था।
निकाह के दो माह बाद पहली पत्नी ने ससुराल में आकर हंगामा किया। इस दौरान पति के परिवार ने पहली पत्नी के घरवालों के खिलाफ लूट और मारपीट का केस दर्ज करा दिया। पहली पत्नी के बारे में पूछने पर पति और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की। उसका मुंह तकिये से दबाकर जान मारने की कोशिश की गई।
इसी समय उसके माता-पिता आए तो ससुराल के लोगों ने फिर ऐसा न करने की बात कही। इस दौरान आरोपी पति के भांजे अलमाब ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। किसी प्रकार वह बेटी को लेकर मायके भाग गई। नौ मार्च 23 को पति ने तलाक दे दिया।
20 अगस्त को भूड़ चौराहे पर उसे रोककर पति के गुंडों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एडीजी के निर्देश पर कटघर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।