फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Leopard captured in Kanth 36 hours after attacking a woman; 16 have been caught so far

मुरादाबाद: महिला पर हमले के 36 घंटे बाद कांठ में तेंदुआ कैद, कराया गया मेडिकल, अब तक 16 पकड़े जा चुके

Fri, 18 Sep 2026 11:31 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 18 Sep 2026 11:31 AM IST
सार

भरतपुर गांव में महिला पर हमले के करीब 36 घंटे बाद तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। करीब पांच साल की मादा तेंदुए का डियर पार्क में मेडिकल परीक्षण कराया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पहचान के अभाव में यह पुख्ता नहीं है कि यही तेंदुआ महिला पर हमले में शामिल था।

विज्ञापन
Moradabad: Leopard captured in Kanth 36 hours after attacking a woman; 16 have been caught so far
कांठ में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

भरतपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। 36 घंटे पहले इसी गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वन विभाग का कहना है कि तेंदुओं की पहचान करना मुश्किल कार्य है। ऐसे में पुख्ता ताैर पर नहीं कहा जा सकता कि यह वही तेंदुआ है जिसने एक दिन पहले महिला को घायल किया था।

विज्ञापन


15 सितंबर की शाम निर्वेश देवी (39) घास काट रही थीं। तभी अमर सिंह के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर घायल कर दिया था। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत में सुधार है। इसके बाद वन विभाग ने आसपास सघन सर्च अभियान चलाया, जिसमें ड्रोन से भी तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की गई।
विज्ञापन


कांठ, मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा से टीमें भरतपुर में कैंप कर रहीं थीं। तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए थे। रेंजर राजेश कुमार शर्मा और डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम निगरानी कर रही थी। इस दाैरान 17 सितंबर की सुबह तेंदुआ उसी स्थान पर पिंजरे में कैद हुआ, जहां उसने महिला पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तेंदुए की आयु करीब पांच वर्ष है और वह मादा है। डियर पार्क में चिकित्सकों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया, जिसमें वह पूरी तरह स्वास्थ्य पाया गया। डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि अब तक 16 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा तेंदुओं का आतंक
कांठ क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत है। 16 सितंबर को कांठ के गांव रामसराय भंकरी में भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। इससे पहले 24 अगस्त को भी वन विभाग ने रामसराय से तेंदुए को पकड़ा था। पकड़े गए दोनों तेंदुए फिलहाल डियर पार्क में हैं और उन्हें कहां छोड़ा जाएगा, इस पर विचार चल रहा है।

भरतपुर में तेंदुआ पकड़े जाने के बाद भी एहतियात के तौर पर वन विभाग का कैंप जारी है। वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी एक पिंजरा भरतपुर में लगा है। इसके अलावा कांठ तहसील के सलेमपुर, पाइंदापुर, समंदपुर बुनियादपुर, शाहपुर अब्दुलबारी, दयानाथपुर और कासमपुर जैसे अन्य गांवों में भी पिंजरे लगाए गए हैं। 16 सितंबर की शाम छात्र रविकांत रॉय और विशेष रॉय ने भी सदरपुर से लौटते समय रास्ते में तेंदुआ देखा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed