{"_id":"670931400a19325c9c0ef867","slug":"moradabad-himachal-doctor-demanded-1-5-crores-in-dowry-threw-wife-and-daughter-out-of-house-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हिमाचल निवासी डॉक्टर ने दहेज में मांगे डेढ़ करोड़, विरोध करने पर पत्नी व बेटी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हिमाचल निवासी डॉक्टर ने दहेज में मांगे डेढ़ करोड़, विरोध करने पर पत्नी व बेटी को घर से निकाला
Fri, 11 Oct 2024 07:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:39 PM IST
सार
मुरादाबाद निवासी महिला ने पति के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि डाॅक्टर पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे और बेटी को घर से निकाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मझोला थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी डॉ. शेखर डोगरा ने दहेज में डेढ़ करोड़ रुपये न मिलने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता को ससुराल वालों ने भी प्रताड़ित किया। जब वह मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद मझोला थाने में डॉक्टर और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मझोला थाना क्षेत्र के चक फैजुल्लापुर चौहानों वाली मिलक निवासी निधि कुशवाह ने तहरीर में बताया कि 25 फरवरी 2019 को उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी डॉ. शेखर डोगरा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि शादी दिल्ली स्थित एक होटल में हुई थी। जिसमें उसके पिता ने 40 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। शादी के बाद जब पीड़िता ससुराल पहुंची, तो पति समेत अन्य ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। कुछ दिन बाद पति और ससुराल वाले विवाहिता पर दबाव बनाने लगे कि वह डेढ़ करोड़ रुपये अपने मायके से लेकर आए।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसने एक बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों का व्यवहार और भी खराब हो गया। बेटी के जन्म पर पीड़िता के मायके वालों ने 2.50 लाख रुपये का छोछक दिया, लेकिन इसके बावजूद पति और ससुराल वाले नाराज हो गए।
उन्होंने विवाहिता को ताने दिए कि उन्हें इससे अधिक छोछक की उम्मीद थी। इसके बाद ससुराल वाले बार-बार विवाहिता पर दबाव डालने लगे कि वह अपने मायके से डेढ़ करोड़ रुपये लेकर आए, तभी उसे ससुराल में रहने दिया जाएगा।
आखिरकार, 14 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति डॉ. शेखर डोगरा, सास नीलम, ससुर सुरेंद्र, ननद वंदना सिंह और ननदोई राहुल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।