फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Hearing will be held on 23rd in the case of indecent remarks on actress Jaya Prada

Moradabad: अभिनेत्री जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले में 23 को होगी सुनवाई, आजम खां हैं आरोपी

Thu, 17 Nov 2022 07:35 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

वर्ष 2019 में थाना कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन, सपा नेता आजम खां समेत समेत अन्य सपाइयों ने जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Moradabad: Hearing will be held on 23rd in the case of indecent remarks on actress Jaya Prada
जया प्रदा-आजम खान

विस्तार

रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में वादी से आजम खां के वकील ने जिरह की। अदालत ने अन्य गवाहों को तलब करते हुए 23 नवंबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में थाना कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन, सपा नेता आजम खां समेत समेत अन्य सपाइयों ने जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर आजम खां, डा. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां व आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ मुस्तफा हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


मुकदमे के आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं। पत्रावली एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में पेश की गई। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त मुकदमे में बृहस्पतिवार को वादी मुस्तफा हुसैन से आजम खान के अधिवक्ता ने जिरह पूरी की। जिसके बाद अदालत ने मुकदमे के अन्य गवाहों को तलब करते हुए आगामी 23 नवंबर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed