{"_id":"61dd384c74f0922d436fa9a1","slug":"moradabad-guard-s-gun-fired-at-union-bank-branch-5-girl-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: यूनियन बैंक की शाखा में गार्ड की बन्दूक से चली गोली, 5 छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: यूनियन बैंक की शाखा में गार्ड की बन्दूक से चली गोली, 5 छात्राएं घायल
Tue, 11 Jan 2022 01:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:27 PM IST
सार
यह घटना मुगलपुरा थाना क्षेत्र की है जहां पर बैंक की शाखा में छात्राएं छात्रवृत्ति की जानकारी लेने पहुंची थीं।
विज्ञापन
छर्रे लगने से पांच छात्राएं घायल हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैंक में गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। जिससे छर्रे लगने से पांच छात्राएं घायल हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। जबकि घायल छात्राओं को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गोकुलदास के पास यूनियन बैंक की शाखा है। इस बैंक में प्रताप सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं के खाते खुले हैं। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में लाल बाग निवासी छात्राएं मंगलवार दोपहर अपनी छात्रवृत्ति की जानकारी लेने बैंक पहुंची थी। छात्राओं का कहना है कि गेट पर ही उन्हें बन्दूकधारी गार्ड ने रोक लिया।
विज्ञापन
बैंक में अधिक भीड़ होने के कारण कुछ लोगों की गार्ड से धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान गार्ड की बंदूक नीचे गिर गई और फायरिंग हो गई। फायरिंग में पांच छात्राएं छर्रे लगने से घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मुगलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को हिरासत में ले लिया, जबकि घायल छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। घटना की सही जानकारी करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन