फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Four Scheduled Caste families put up migration posters at home,

Moradabad : अनुसूचित जाति के चार परिवारों ने घर पर लगाए पलायन के पोस्टर, पुलिस-प्रशासन ने गांव पहुंचकर की जांच

Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
सार

इन परिवारों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। अगर उन्हें जमीन वापस नहीं मिलेगी तो वह गांव से पालन कर जाएंगे।

विज्ञापन
Moradabad: Four Scheduled Caste families put up migration posters at home,
इस तरह लगे पोस्टर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे (मुरादाबाद) थाना क्षेत्र के वीरपुर वरियार उर्फ खरग में अनुसूचित जाति के चार परिवारों ने अपने घरों के बाहर पयालन के पोस्टर लगा दिए हैं। इन परिवारों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। अगर उन्हें जमीन वापस नहीं मिलेगी तो वह गांव से पालन कर जाएंगे। पयालन के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की है।

विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर वरियार उर्फ खरग गांव निवासी ज्ञान सिंह, अंगद सिंह, सुरेश और किशोर के परिवार रहते हैं। गांव में चकबंदी चल रही है। किशोर की पत्नी राखी ने बताया कि सरकार की ओर से 30 साल पहले उनके ससुर गुलाब ने नाम पौने दो बीघा जमीन पट्टा मिला। 20 पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन


ज्ञान सिंह किशोर, अगंन, सुरेश ने बताया कि चकबंदी चल रही है। इस दौरान उन्हें पता कि उनके नाम पट्टे की जमीन है। आरोप लगाया है कि उस पर नायब, कौसर, तालिब मुवस्सर ने इस जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा दिया। इस बात को लेकर एक माह पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसकी शिकायत पुलिस और अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को गांव से पलायन करने को मजबूर का बैनर लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित परिवारों से बात की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी पुस्तैनी जमीन है। हमने अपनी जमीन पर निर्माण कराया है। इसमें किसी का कोई पट्टे की भूमि नहीं है। कुछ लोगों ने चुनावी सरगर्मी के चलते इन परिवारों को बरगला कर निर्माण रुकवा दिया। उन्होंने यह मामला सिविल कोर्ट में दायर कर दिया।

नायब, तालिब

गांव के पास गाटा संख्या 214 बंजर भूमि में तालिब, नायब पक्ष की एक एकड़ भूमि का पट्टा है। इसमें दूसरे पक्ष के ज्ञान सिंह पक्ष के पट्टे की भूमि है। जिसमें कुछ भूमि बेच दी है। गांव में चकबंदी चल रही है। पैमाइश होने पर सही जानकारी सामने आएगी।
इरफान अली, ग्राम प्रधान

शिकायत मिलने पर निर्माण रुकवा दिया गया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। गांव में पलायन जैसी कोई बात नहीं है।
-कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed