फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Five accused Katghar riot sent to jail, stone pelting took place between two communities

मुरादाबाद पुलिस की कार्रवाई: कटघर बवाल के पांच आरोपियों को जेल, विवाद के बाद दो समुदाय के बीच हुआ था पथराव

Tue, 15 Oct 2024 05:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 05:22 PM IST
सार

गुलाबबाड़ी में बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों के बीच हुए पथराव के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Moradabad: Five accused Katghar riot sent to jail, stone pelting took place between two communities
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में शनिवार रात बच्चों के विवाद के बाद दो समुदाय के बीच हुए पथराव के मामले में सोमवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


कटघर के गुलाबबाड़ी चौकी क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले इलाके वीर शाह हजारी में शनिवार रात करीब नौ बजे दशहरा मेला देखने के बाद कुछ बच्चे घर लौट रहे थे। इसी समय रास्ते में उनका विवाद दूसरे समुदाय के बच्चों से हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों पक्षों से उनके परिजन भी आ गए और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया था। पत्थरबाजी के दौरान एक युवक जख्मी हो गया था और दो कारों के शीशे भी टूट गए थे। सूचना मिलने पर गुलाबबाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में सोमवार को गुलाबबाड़ी निवासी नसीम उर्फ जिम, गुलजार, नजाकात, नदीम और बुरहान को गिरफ्तार किया गया। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

दोस्त के साथ जा रहे युवक को पीटा

नागफनी थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उस पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नागफनी के बारादरी के सराय हुसैनी बेगम कबाब वाली गली निवासी शहबाज अली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्त अक्षित रोहेला के साथ जा रहा था।



रास्ते में दर्जियान मोहल्ले के पास सराय खालसा निवासी जुबैर व दौलतबाग निवासी फिरोज उर्फ मिम्मी, फरमान और छोटू उर्फ सिस्टम मिले और उन्होंने अभद्रता की। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके पांच हजार रुपये भी निकाल लिए गए। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed