Moradabad: थाने पर रिश्वत ले रही महिला दरोगा गिरफ्तार, अधिकारी ले जाने लगे तो रोकर कहने लगी सॉरी सर
मुरादाबाद में रिश्वत लेने पर महिला दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिलारी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला दरोगा पिंकी शर्मा को पांच हजार रुपये रिश्वत लेेते समय गिरफ्तार कर लिया। थाने में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पिंकी ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के एक आरोपी का केस से नाम हटाने के एवज में 25 हजार रुपये मांगे थे। सोमवार को पहली किस्त लेते समय पिंकी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी मो. फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के गांव बढेरा निवासी किसान हशमत अली ने इस मामले की शिकायत की थी। हशमत अली का कहना था कि केस से उनका नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। इस पर टीम ने हशमत अली को तय योजना के अनुसार पांच हजार रुपये के साथ थाने भेजा।
हशमत अली ने पांच हजार रुपये देते हुए कहा कि 20 हजार रुपये काम होने के बाद देंगे। महिला दरोगा पिंकी के रकम पकड़ते ही टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सीमा खान ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप प्रभारी जगदीश यादव की तहरीर पर डिलारी थाने में पिंकी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
मंगलवार को पिंकी को बरेली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिंकी मेरठ के परतापुर की मूल निवासी हैं। इससे पहले पांच अक्तूबर को मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
मुरादाबाद में गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ बरेली में केस दर्ज किया गया था। सीओ एंटी करप्शन श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि संभल जिले के निवासी विजेंद्र सिंह ने रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.