फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: father of three daughters committed heinous act against girl; victim is traumatized

Moradabad: तीन बेटियों के पिता ने बच्ची से की दरिंदगी, सहमी है पीड़िता, पहले भी की ऐसी हरकत.. जेल में था बंद

Fri, 26 Dec 2025 04:36 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 04:36 PM IST
सार

अगवानपुर में जेल से छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपी ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: father of three daughters committed heinous act against girl; victim is traumatized
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : AI

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में बृहस्पतिवार की शाम जमानत पर जेल से छूटे दुष्कर्म के 32 वर्षीय आरोपी छह साल की बच्ची को खंडहर में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची तो उसकी चाची और परिवार की अन्य महिलाएं घबरा गईं। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए।

विज्ञापन


उन्होंने बाजार में आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रही है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बच्ची अपनी चाची के कहने पर बाजार से पान लेने गई थी। शाम करीब पौने पांच बजे रास्ते में उसे दूर का रिश्तेदार आरोपी मिल गया और बहला फुसलाकर एक खंडहर में ले गया।
विज्ञापन


यहां एक गड्ढे में बच्ची को डाल दिया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और चाची व अन्य महिलाओं को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। बच्ची के कपड़े खून से सने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो परिजन आरोपी की तलाश में जुट गए।  उन्होंने आरोपी को बाजार में दबोच लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2022 में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

इस मामले में आरोपी जेल गया था और जमानत पर छूट गया था। कुछ दिन पहले भी आरोपी ने इसी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी लेकिन तब पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।

घटना के बाद से गुमसुम है बच्ची
डेढ़ वर्ष पहले बच्ची की मां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। चार बहन-भाइयों में वह सबसे छोटी है। घटना से बच्ची डरी और सहमी है। पिता की गोद में बैठी और घटना को सोचकर पिता से लिपट जाती है। पुलिस और परिजन जब भी उससे कुछ पूछने की कोशिश करते ताे वह रोने लगती है।

आरोपी तीन बेटियों का पिता
अगवानपुर। छह साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी मासूम की रिश्तेदारी में ही आता है। वह तीन बेटियों का पिता है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले की बेटी खुद उसकी बच्ची की उम्र की हैं। उसकी तीन बेटियों को वजह से पहले भी उसकी कई घटनाओं को छिपाया गया लेकिन दरिंदे ने अब अपने ही घर में घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल घटना से परिवार समेत नगर में भी लोग चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed