फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad: Father killed when he give money expenses, three including son arrested within 24 hours

बेटा ही पिता का कातिल: खर्च के लिए पैसे नहीं दिए तो गला दबाकर मार डाला, चौबीस घंटे में पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 04:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 04:11 PM IST
सार

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खर्च के लिए अनावश्यक पैसे न मिलने से गुस्साए बेटे ने इस हत्या को अंजाम दिया था। तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
moradabad: Father killed when he give money expenses, three including son arrested within 24 hours
मुरादाबाद में हुए हत्याकांड की जानकारी देते एसपी आलोक भदौरिया - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बैंक्वेट हॉल के 65 वर्षीय चौकीदार छिद्दू की गला घोंटकर हत्या मामले में बेटे और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने खर्च न मिलने के कारण दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार सुबह चौकीदार का काम करने वाले बुजुर्ग का शव शव बैंक्वेट हॉल में ही चारपाई पर पड़ा मिला। चौकीदार के परिवार ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया। इसके बाद पुलिस को हत्याकांड में किसी करीबी के शामिल होने का शक था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए हत्याकांड के खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार छिद्दू का परिवार मूलरूप से अमरोहा के तेलीपुरा निवासी है। एक साल से वह परिवार के साथ अपनी ससुराल पाकबड़ा के बागड़पुर की मड़ैया में किराये के घर में रह रहा था। परिवार में पत्नी अकीला, बेटा कादिर और बेटियां सायबा, मंतशा हैं।

छिद्दू पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर गिंदौड़ा के पास बन रहे बैंक्वेट हॉल में रात को चौकीदारी करता था। दिन में व कबाड़ की दुकान चलाता था। रविवार रात करीब आठ बजे छिद्दू घर से ड्यूटी पर चला गया था। सोमवार की सुबह वह घर नहीं लौटा। बेटे कादिर ने मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन कोई कॉल रिसीव नहीं हुई।

तब कादिर निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में पहुंच गया। उसने देखा कि पिता छिद्दू का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले में चोट के निशान थे। कादिर ने अपनी मां और बहनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंच गए और फाेरेंसिक टीम भी बुला ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और नमूने लिए। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। जांच में आरोपी बेटा ही निकला। उसके निशानदेही पर दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed