फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Express will run continuously for nine hours to make a world record

वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए नौ घंटे लगातार दौड़ेगी मुरादाबाद एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Express will run continuously for nine hours to make a world record
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुरादाबाद। मुरादाबाद एक्सप्रेस कहे जाने वाले शहर के असालतपुरा निवासी जैनुल आबेदीन इस बार विश्व रिकार्ड बनाने के लिए दौड़ेंगे। इस बार दौड़ थोड़ी अलग होगी, लेकिन यदि लक्ष्य पूरा हुआ तो रिकार्ड उनके नाम हो जाएगा। जैनुल ट्रेडमिल पर नौ घंटे में 65 किमी से अधिक दौड़ने के लिए उतरेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 25 दिसंबर को शहर के पीलीकोठी चौराहा पर किया जाएगा।
शहर के मुख्य चौराहे पर आयोजन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक करना है। वहीं, जैनुल और उनकी टीम ने अपनी यह दौड़ उत्तर प्रदेश पुलिस को समर्पित की है। मुरादाबाद एक्सप्रेस (जैनुल) का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने कोरोना काल में बेहद अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा भीषण सर्दी में भी रात को उन्हें गश्त करते देखा जा सकता है। पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्द्धन के लिए जैनुल उनके सम्मान में ट्रेडमिल पर दौड़ेंगे। कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। उनकी हौसलाफजाई करने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान, डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी बब्लू कुमार, एसपी सिटी आलोक भदौरिया समेत तमाम अधिकारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा देश की एकता का संदेश देने के लिए इस दौड़ में धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक लाल बाग स्थित काली माता मंदिर के महंत, शहर इमाम, सिख समाज के प्रतिनिधि और मैथोडिस्ट चर्च के पादरी एक साथ ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आएंगे। जैनुल आबेदीन ने बताया कि वह ट्रेडमिल पर रिकार्ड के लिए दौड़ने वाले पहले भारतीय होंगे। यदि लक्ष्य हासिल हुआ तो विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम रहे हैं कई रिकार्ड
मुरादाबाद। मुरादाबाद एक्सप्रेस इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। जैनुल ने वर्ष 2018 में 720 किमी की दौड़ एसिड अटैक और रेप पीड़ित महिलाओं के लिए पूरी की थी। इसके बाद सैनिकों के उत्साहवर्द्धन के लिए उन्होंने कारगिल क्षेत्र और लौंगीवाला से जैसलमेर तक 120 किमी की दौड़ (बार्डर रन) 18 घंटे में पूरी की थी। कोरोना काल में भी फ्रंटलाइन वर्करों के सम्मान में उन्होंने 100 किमी की दौड़ 13 घंटे में पूरी की थी। इसके लिए तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने उन्हें सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed