फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad equation will change after priyanka gandhi entry in politics

प्रियंका से बदलेंगे मुरादाबाद के समीकरण, राहुल की रैली से पहले उनकी ताजपोशी ने पार्टी में फूंकी जान

Thu, 24 Jan 2019 05:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Moradabad equation will change after priyanka gandhi entry in politics
priyanka gandhi - फोटो : social media

मुरादाबाद की बहू प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में कदम रखने से मुरादाबाद लोकसभा के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। फरवरी पहले सप्ताह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुरादाबाद में रैली प्रस्तावित है। रैली से ठीक पहले प्रियंका की ताजपोशी ने मुरादाबाद में कांग्रेसियों में जान फूंक दी है। पिछले चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद से हाशिये पर पहुंची कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनाव रोचक हो गया है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद लोकसभा कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। 1952 से 2014 तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने सर्वाधिक पांच बार सीट जीतकर इतिहास बनाया है। 2014 के चुनाव में स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी के चलते कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी नूर बानो की करारी हार से कार्यकर्ताओं को झटका लगा। विधानसभा और मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस हाशिये पर रही। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में कोई भी मजबूत दावेदार अभी तक खुलकर सामने नहीं आया है। संगठन में जान फूंकने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए फरवरी पहले सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंडलीय रैली प्रस्तावित है। राहुल की रैली प्रस्तावित होते ही कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी और भीड़ जुटाने के बहाने ही सही जनता से संपर्क साधना शुरू किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को मुरादाबाद की बहू एवं बहन प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में ताजपोशी की घोषणा करते ही पूरे देश के साथ मुरादाबाद में कांग्रेसियों में जश्न शुरू हो गया। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने से मुरादाबाद को दोहरी मजबूती मिली है। प्रियंका और ज्योतिरादित्य युवाओं की पसंद हैं। मुरादाबाद में युवा वोटरों की संख्या काफी अधिक है। बदले राजनीतिक समीकरणों से मुरादाबाद सीट कांग्रेस के लिए हॉट हो गई है। इससे भाजपा और सपा एवं बसपा गठबंधन की बेचैनी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनावों में एक नजर में कांग्रेस की स्थिति

लोकसभा चुनाव
- भाजपा से कुंवर सर्वेश सिंह 485224
- सपा के डा. एसटी हसन 397720
- बसपा के हाजी मो याकूब 160945
- कांग्रेस की नूर बानो 19732

मेयर चुनाव
भाजपा के विनोद अग्रवाल 94677
कांग्रेस के रिजवान कुरैशी 73042
सपा के यूसुफ अंसारी 47740
बसपा के लाखन सिंह 32268

विधानसभा चुनाव
भाजपा के रितेश अग्रवाल 123467
सपा के यूसुफ अंसारी 120274
बसपा के अतीक अहमद 24650

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed