फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Eighth class student was taken away by car rider, he saved his life by jumping from car

Moradabad: आठवीं के छात्र को उठा ले गए कार सवार, नशे का इंजेक्शन लगाने की कोशिश, बमुश्किल कूदकर बचाई जान

Tue, 28 Nov 2023 10:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 10:45 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बच्चे की जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाली जा रही है। उसके परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Eighth class student was taken away by car rider, he saved his life by jumping from car
मुरादाबाद में बच्चे के अपहरण की कोशिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ शिव शक्ति कॉलोनी से कार सवार युवक आठवीं कक्षा के छात्र को अपहरण कर ले गए। कंपनी बाग के पास आरोपियों ने कार को रोक दी और नशे का इंजेक्शन खरीदने लगे। इसी दौरान छात्र कार से कूदकर भाग गया और उसने कॉल पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। मऊ शिव शक्ति कॉलोनी निवासी राजकुमार सैनी एमआईटी में क्लर्क हैं।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी पूनम, बेटा आदित्य व एक छोटी बेटी है। राजकुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनका बेटा आदित्य घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान एक कार सड़क किनारे आकर रुकी। कार सवारों ने बेटे से पास पड़ी गेंद उठाकर देने के लिए कहा। जैसे ही आदित्य गेंद उठाकर कार में बैठे लोगों को देने प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी उसे कार में बिठाकर ले गए। आदित्य का कहना कि कंपनी बाग में एकता द्वार के पास कार रोककर मेडिकल स्टोर से नशे का इंजेक्शन लेने चले गए। इसका मौका मिलते ही आदित्य कार का दरवाजा खोलकर भाग निकला। इसके बाद वह स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास स्थित जलकर विभाग कॉलोनी में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों से अपने पिता को कॉल लगवाकर बात की और पूरे मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई जांच पड़ताल की। पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed