फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Drunk uncle abused his mother, minor nephew could not tolerate it and strangled him to death

हत्या की...घर आकर सो गया: चाचा ने नशे में मां की गाली दी, नाबालिग भतीजा नहीं कर बर्दाश्त, गला घोंट मार डाला

Tue, 15 Oct 2024 05:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 05:13 PM IST
सार

भोजपुर के बीजना गांव में सतेंद्र यादव की हत्या उसके भतीजे कुणाल ने की थी। पुलिस ने बताया कि सतेंद्र शराब पीकर उसकी मां और बहन को गालियां देता था। इसी गुस्से में कुणाल ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
Moradabad: Drunk uncle abused his mother, minor nephew could not tolerate it and strangled him to death
सतेंद्र यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

भोजपुर के बीजना गांव निवासी सतेंद्र यादव की हत्या उसके ही भतीजे कुणाल ने की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब पीकर चाचा ने उसकी मां और बहन को गालियां दी थीं।

विज्ञापन


इससे नाराज होकर ही उसने खानपुर स्थित प्लॉट में चाचा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और घर आकर सो गया था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर क्षेत्र के बीजना निवासी सतेंद्र मजदूरी करता था।
विज्ञापन


नाै अक्तूबर की सुबह उसका शव पड़ोसी गांव खानपुर के एक प्लाॅट में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस मामले में सतेंद्र के भाई राजवीर ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए ग्रामीणों से बात की तो पता चला कि सतेंद्र रोज शराब पीकर आता था और घर में झगड़ा करता था। पुलिस पूछताछ करने घर पहुंचती तो उसका भतीजा कुणाल इधर-उधर चला जाता था।

भतीजे पर शक गहराने पर पुलिस ने सतेंद्र के परिवार के लोगों और करीबियों से पूछताछ की। इसके बाद भतीजे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा सतेंद्र आठ अक्तूबर की रात शराब पीकर घर आए थे।

मां और बहन के साथ गाली-गलौज की थी। इससे उसे गुस्सा आ गया। रात करीब साढ़े 10 बजे सतेंद्र दोबारा खानपुर स्थित दुकान से शराब खरीदने गया तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे गया। रास्ते में आरोपी ने सतेंद्र के सिर पर डंडे से हमला कर दिया।

नशे में होेने के कारण वह गिर गया तो पास में ही नल पर बंधी जाली से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव प्लाॅट में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी घर के पीछे से चढ़कर छत पर जाकर सो गया था। हत्यारोपी कुणाल के पिता ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी बोला, एक साल से चाचा से था परेशान  

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी कुणाल ने बताया कि चाचा अविवाहित थे और वह रोज घर आकर कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपने हिस्से को लेकर झगड़ा करते थे। मां और बहन के साथ अभद्रता करते थे।



पिछले एक साल से ऐसा कोई भी दिन नहीं होगा, जिस दिन चाचा ने घर में विवाद न किया हो। रोज-रोज झगड़े के चलते मैं पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा था। कई बार समझाने के बाद भी चाचा ने अपनी हरकतें बंद नहीं कर रहे थे।

15 दिन से चाचा को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। आठ अक्तूबर की रात जब सतेंद्र ने मां-बहन से गाली-गलाैज की तो हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed