फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dispute between two exporters over accounts worth 26 lakh, Case registered Majhola police station

26 लाख के हिसाब पर दो निर्यातकों में विवाद: मझोला थाने में केस दर्ज, धमकी और गाली गलाैच करने का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 11:51 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 11:51 AM IST
सार

मुरादाबाद के निर्यातक महेश चंद्र अग्रवाल ने 26 लाख रुपये के हिसाब को लेकर निर्यातक इकबाल शम्सी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मझोला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Moradabad: Dispute between two exporters over accounts worth 26 lakh, Case registered Majhola police station
मझोला थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पांच सितारा होटल के मालिक एवं निर्यातक महेश चंद्र अग्रवाल और निर्यातक इकबाल शम्सी के बीच 26 लाख रुपये के हिसाब को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में महेश अग्रवाल की तहरीर पर मझोला थाना पुलिस ने इकबाल शम्सी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महेश अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एमआईडीपीएल (मुरादाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रा. लि.) सरकारी क्लस्टर परियोजना से संबंधित कंपनी है। इसका संचालन निर्यातकों की एक टीम कर रही है। इकबाल शम्सी कंपनी के खातों एवं प्रबंधन का कार्य देखते हैं।

विज्ञापन

अग्रवाल के मुताबिक 18 सितंबर की शाम दिल्ली रोड स्थित एक निर्यात फैक्टरी में बैठक के दौरान उन्होंने इकबाल शम्सी से कंपनी के लगभग 26 लाख रुपये से संबंधित खातों और लेनदेन का हिसाब मांगा। आरोप है कि इस पर भड़के शम्सी ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दो अन्य निर्यातक भी मौजूद थे। अग्रवाल ने इस घटना के बाद जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एमआईडीपीएल के करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन और खातों में अनियमितता की आशंका जताते हुए जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उधर, निर्यातक इकबाल शम्सी का कहना है कि कंपनी में 26 लाख रुपये के बिजली के बिल का मामला है। महेश चंद्र अग्रवाल से उनके 20 साल से संबंध हैं। आपस में बैठक कर विवाद को सुलझा लिया जाएगा। यह कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन

अहसन ग्रुप में भी वित्तीय अनियमितता की आशंका जता जांच की मांग
निर्यातक महेश अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि इकबाल शम्सी से जुड़े अहसन ग्रुप की भी गंभीर वित्तीय शिकायतें हैं। इस ग्रुप द्वारा गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के नाम पर बड़ी मात्रा में चैरिटी और जकात की धनराशि प्राप्त की जाती है।

आशंका है कि इस ग्रुप को प्राप्त होने वाली जकात एवं अन्य चैरिटेबल धनराशि के उपयोग में वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। इसमें आई धनराशि का उपयोग गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए नहीं किया गया है।

उन्होंने अहसन ग्रुप के बैंक खातों, जकात के रूप में प्राप्त धनराशि, दानदाताओं से प्राप्त रकम, लाभार्थियों को किए भुगतान, खर्चों, वाउचर, रसीदों, ऑडिट रिपोर्ट, वित्तीय दस्तावेजों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed