फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: The body was soaked in blood in the room, a pistol was lying nearby, contractor died

Moradabad: कमरे में पड़ा था खून से लथपथ शव, पास ही पड़ा था तमंचा, ठेकेदार ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 07 Sep 2025 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:28 AM IST
सार

मझोला के शाहपुर तिगरी में ठेकेदार छविराम आर्य ने घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अकेले थे और सुबह पड़ोसियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: The body was soaked in blood in the room, a pistol was lying nearby, contractor died
छविराम आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला के शाहपुर तिगरी में अपनी पुलिसकर्मी बहन और बहनोई के घर में रह रहे ठेकेदार छविराम आर्य (46) ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने खून से लथपथ हालत में उनका शव घर में पड़ा देखा तो उनके भाई और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पास में ही तमंचा पड़ा मिल। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनके पास कोई काम नहीं था जिस कारण वह परेशान चल रहे थे। अमरोहा के नन्हेडा निवासी छोटे लाल आर्य बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन


वह अपने पैतृक गांव में ही रहते हैं जबकि उनके बेटे छविराम आर्य और लखीराम आर्य अपने-अपने परिवार के साथ कांशीराम नगर में रहते हैं। छोटे लाल आर्य की बेटी दुर्गेश कुमारी और दामाद सतेंद्र कुमार पुलिस विभाग में सिपाही हैं। बेटी और दामाद का मकान मझोला के शाहपुर तिगरी गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीराम आर्य ने बताया कि छविराम आर्य का मकान खंडहर हो गया है जिस कारण वह अपनी पत्नी सुमन, बेटे तुषार और विवेक के साथ बहन दुर्गेश देवी के शाहपुर तिगरी स्थित मकान में रह रहे थे। दुर्गेश और उनके पति सतेंद्र दूसरे जिलों में तैनात हैं। छविराम आर्य की पत्नी सुमन की बहन दादूपुर निवासी जगवती शुक्रवार की रात अस्पताल में भर्ती थी।

सुमन छोटे बेटे विवेक के साथ अस्पताल गई थी जबकि बड़ा बेटा तुषार आर्य बुलंदशहर में रहकर पॉलीटेक्निक कर रहा है। शुक्रवार की रात छविराम घर में अकेले थे। रात में किसी समय उन्होंने दाहिनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसी ने उन्हें कमरे में पड़ा देखा तो लखीराम को सूचना दी।

माैके पर पहुंचे लखीराम ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। टीम को जांच पड़ताल के दौरान ही 315 बोर का तमंचा मिला। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली भेजा चीरते हुए बायी कनपटी से बाहर निकल गई थी। लखीराम ने बताया कि उनके भाई बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे लेकिन लंबे समय से वह काम नहीं कर रहे थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार के लोग आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed