{"_id":"654357ead39417af020758b6","slug":"moradabad-co-gunner-shot-himself-neighbors-stunned-by-sound-of-firing-police-seized-weapon-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सीओ के गनर ने खुद को मार ली गोली, फायरिंग की आवाज से पड़ोसी सन्न, पुलिस ने हथियार कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सीओ के गनर ने खुद को मार ली गोली, फायरिंग की आवाज से पड़ोसी सन्न, पुलिस ने हथियार कब्जे में लिया
Thu, 02 Nov 2023 01:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:34 PM IST
सार
सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि सिपाही देर रात ड्यूटी खत्म कर अपने किराए के घर में चले गए थे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कलह से परेशान थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में खुदकुशी करने वाला सीओ का गनर अजित कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के गनर कांस्टेबल अजित कुमार ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजित कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। सीओ सिंह ने बताया कि नागफनी क्षेत्र में अजित कुमार किराए के मकान में रहते थे। रात में वह ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 11 बजे घर चले गए थे।
विज्ञापन
देर रात उन्होंने खुद को लाइसेंसी रायफल से गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही घटना का पता चल सका। सीओ ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि अजित की पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शायद इसी तनाव में उन्होंने खुदकुशी कर ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन