{"_id":"6649a58e1521887a490aa449","slug":"moradabad-canter-collides-with-roadways-bus-on-highway-constable-killed-three-passengers-seriously-injured-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: हाईवे पर रोडवेज बस से टकराया कैंटर, सिपाही की मौत, तीन यात्री गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: हाईवे पर रोडवेज बस से टकराया कैंटर, सिपाही की मौत, तीन यात्री गंभीर जख्मी
Sun, 19 May 2024 12:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 12:39 PM IST
सार
मुरादाबाद में हाईवे पर कैंटर ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सिपाही की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पाकबड़ा हादसे में घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव स्थित सीएनजी पंप के पास खड़ी रोडवेज बस में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही सतेंद्र गिरी (30) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बुलंदशहर निवासी सिपाही सतेंद्र गिरी पीलीभीत जनपद में तैनात था।
विज्ञापन
यह हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ था। बरेली डिपो की रोड़वेज बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। सवारियों ने पेशाब करने के लिए चालक से बस रुकवा ली थी। चालक ने बस हाईवे किनारे रोक ली थी।
विज्ञापन
सिपाही सतेंद्र गिरी, रामपुर निवासी सुमेरी लाल, बागपत निवासी आदिल और हापुड़ निवासी राजीव बस से उतरकर पेशाब करने जाने लगे। इसी दौरान पीछे से आए बेकाबू कैंटर ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बेकाबू कैंटर सिपाही और अन्य सवारियों को कुचलता हुआ रोडवेज बस में जाकर घुस गया।
विज्ञापन
हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सिपाही सतेंद्र गिरी बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अशरफाबाद निवासी था। वह पीलीभीत में डायल यूपी 112 में तैनात था। सतेंद्र ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था।