फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad businessmen top state in GST registration

Moradabad News: जीएसटी रजिस्ट्रेशन में मुरादाबाद के कारोबारी प्रदेश में अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Moradabad businessmen top state in GST registration
मुरादाबाद। जीएसटी की समस्याओं के बावजूद मुरादाबाद जोन के व्यवसायियों ने काफी संख्या में कारोबार करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सितंबर माह में प्रदेश में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन मुरादाबाद जोन से कराए गए।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अनुसार शासन ने मुरादाबाद को 1750 रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस मामले में राज्य कर के अधिकारियों ने कारोबारियों को जागरूक कर रजिस्ट्रेशन कराया है। सितंबर माह में राज्य कर ने 1724 कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन कराकर 98.51 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सफलता हासिल की है। प्रदेश में दूसरे नंबर पर गोरखपुर जिला आया है, यहां 92.62 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं राज्य कर विभाग के अनुसार शासन ने सितंबर माह में मुरादाबाद जोन को एक करोड़ 34 लाख रुपये संग्रह करने का लक्ष्य दिया था। तमाम प्रयासों के बाद विभाग ने 92.7 लाख रुपये राजस्व जमा कराया। सितंबर माह में व्यापारियों की वजह से मुरादाबाद ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान लखनऊ जोन ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया वसूली में भी लक्ष्य से दोगुना वसूली
इसी प्रकार शासन ने एसआईबी (विशेष जांच ब्यूरो) को तीन करोड़ नौ लाख का लक्ष्य दिया था, लेकिन राज्य कर के अधिकारियों ने बोगस खरीद को लेकर कई स्थानों पर छापा मारा। सितंबर माह में विभाग ने तीन करोड़ 84 लाख रुपये अर्थदंड वसूल किया। इस प्रकार विभाग ने 124.59 प्रतिशत सफलता हासिल की। इधर, बकाया वसूली में भी मुरादाबाद काफी आगे रहा है। मुख्यालय ने जोन को अगस्त माह के लिए एक करोड़ 49 लाख का लक्ष्य दिया था। इसकी तुलना में तीन करोड़ छह लाख राजस्व इकट्ठा किया गया। पिछले साल अगस्त माह में 94 लाख 98 हजार वसूली की थी।
-------------

ई-वे बिल स्कैन में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला
राज्य कर विभाग ने ईडब्ल्यूबी स्कैन के लिए 14585 का मानक दिया था। इस मामले में विभाग के अधिकारियों ने जांच कर सितंबर माह में 22826 लोगों का ई-वे बिल स्कैन किया। इस प्रकार मुरादाबाद ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।

-----------
जोन के व्यापारियों की हर समस्याओं का बैठकर समाधान किया जा रहा है। अधीनस्थ अधिकारियों के रात दिन प्रयास से एसआईबी, मोबाइल दस्ता सहित सभी विभागों ने काफी सफलता हासिल की है। - आरएस द्विवेदी, अपर आयुक्त ग्रेड -1, मुरादाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed