{"_id":"664e40691dc5db52010ab9d3","slug":"moradabad-brother-in-law-who-returned-from-london-molested-sister-in-law-after-complaining-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: लंदन से लौटे देवर ने भाभी से की छेड़खानी, शिकायत करने पर पति ने दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: लंदन से लौटे देवर ने भाभी से की छेड़खानी, शिकायत करने पर पति ने दे दिया तीन तलाक
Thu, 23 May 2024 08:21 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 08:21 AM IST
सार
मुरादाबाद में एक विवाहिता ने पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि देवर ने विदेश से आने के बाद उसके साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत पति से करने पर उसने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गलशहीद थाने में एक महिला ने अपने पति, देवर समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि लंदन से लौटने के बाद देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने इसकी शिकायत पति से की तो उसने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि लंदन से आए देवर ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पति से की तो पति उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
शिकायत करने पर आरोपी समझौता कराकर पीड़िता को थाने से ही ससुराल ले गए, लेकिन कुछ माह बाद फिर से ससुरालियों ने कार की मांग शुरू कर दी। पति उसने तरह तरह की यातनाएं दीं। 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे पति और ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और जलाकर मारने की कोशिश की।
गलशहीद एसओ सौरभ त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत सात के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।