फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad BJP leaders partying in night curfew police beats them

मुरादाबाद: नाइट कर्फ्यू में चल रही थी भाजपाइयों की नए साल की पार्टी, पुलिस ने की जमकर पिटाई

Sat, 01 Jan 2022 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 01 Jan 2022 12:55 PM IST
सार

पीड़ित अभिषेक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने निखिल यादव को मौके से भगा दिया, जबकि कॉलोनी के एक नाबालिग को पकड़कर चौकी ले जाने लगी। अभिषेक ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने डंडे से पिटाई की।

विज्ञापन
Moradabad BJP leaders partying in night curfew police beats them
यूपी पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में नाइट कर्फ्यू में चल रही नए साल की पार्टी में भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। इस घटना से मौके पर अफरातरफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस घटना में अभिषेक समेत तीन भाजपाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ग्रीन ऑर्किड में शुक्रवार देर रात नाइट कर्फ्यू में नए साल का पार्टी चल रही थी। बताया जा रहा है कि कॉलोनीवासियों की ओर से पार्टी का आयोजन चल रहा था। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे भी इसी सोसायटी में रहते हैं।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे डीजे पर कॉलोनीवासी डांस कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता नरेश यादव के बेटे निखिल यादव अपने साथियों के साथ पहुंच गया। उसने डीजे पर डांस शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो निखिल ने उनके साथ अभद्रता की और हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा- पुलिस को बुलाने वाला ही पुलिस के डंडों से पिटा
अभिषेक का कहना है कि उस वक्त वह सो रहे थे। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें कॉल कर मौके पर बुला लिया। हंगामा और मारपीट देखकर अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर लाकड़ी फाजलपुर चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने निखिल यादव को मौके से भगा दिया, जबकि कॉलोनी के एक नाबालिग को पकड़कर चौकी ले जाने लगी। अभिषेक ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने डंडे से पिटाई की।


युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अभिषेक राठौर ने मोबाइल से फेसबुक लाइव वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी भड़क गए और उनके साथ भी पुलिस ने मारपीट की। बीच में आए भाजपा नेता हेमंत चौधरी को भी चोटें आई हैं। अभिषेक का कहना है कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। एएसपी से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed