{"_id":"65729816d814fe800d051db5","slug":"moradabad-bike-riding-miscreants-robbed-the-assistant-manager-of-the-bank-pushed-her-and-took-away-the-bag-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बाइक सवार बदमाशों ने बैंक की सहायक प्रबंधक से की लूट, धक्का देकर बैग ले गए, पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बाइक सवार बदमाशों ने बैंक की सहायक प्रबंधक से की लूट, धक्का देकर बैग ले गए, पुलिस जांच शुरू
Fri, 08 Dec 2023 09:45 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:45 AM IST
सार
मझोला क्षेत्र के रेल विहार काॅलोनी निवासी अनीता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक हैं। जब वह घर जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैंग लूट लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक से पर्स लूट लिया। पर्स में 18 हजार रुपये और कुछ जरूरती दस्तावेज थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर तेजी से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मझोला क्षेत्र के रेल विहार काॅलोनी निवासी अनीता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक हैं। उनकी तैनाती अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पायती कला स्थित शाखा में चल रही है। बुधवार शाम छुट्टी के बाद वह ऑटो से घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन
मझोला थाने के पास ऑटो से उतर कर पैदल ही वह मनोहरपुर रोड पर रेल विहार काॅलोनी की ओर जा रही थीं। उनके कंधे पर पर्स टंगा हुआ था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। अनीता के पास आकर बाइक धीमी हुई।
विज्ञापन
वह कुछ समझा पातीं, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अनीता के कंधे पर लटका पर्स खींच लिया। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक का पीछा किया लेकिन वह बाइक दौड़ाकर मनोहरपुर की ओर भाग निकले।
इसके बाद अनीता ने रेल विहार कॉलोनी गेट पर पहुंचकर गार्डाें को सूचना दी। सूचना मिलने पर मझोला थाने से पुलिस पहुंच गई। पर्स 18 हजार रुपये की नकदी, बैंक की चाबी समेत अन्य अन्य जरूरी कागजात थे। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पायती कला के शाखा प्रबंध दीपक प्रताप सिंह ने मझोला थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल की ओर जाने-जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।