फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Bar Election: Bar election bugle sounded, process of filing nomination papers started

Moradabad Bar Election: बार चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवार प्रचार में जुटे

Tue, 06 Feb 2024 10:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 10:34 AM IST
सार

मुरादाबाद में बार चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशी जोरशोर से प्रचार करने में जुट गए हैं। मंगलवार और बुधवार को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Moradabad Bar Election: Bar election bugle sounded, process of filing nomination papers started
मुरादाबाद कोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार से प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशियों के लिए फीस निर्धारित कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी। इस दौरान वकीलों की हड़ताल रहेगी।

विज्ञापन


दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि बार सभागार में सोमवार को एल्डर कमेटी और बार के सदस्यों के बीच बैठक की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि मंगलवार से चुनाव प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 15 हजार रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आठ हजार रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सात हजार रुपये, महासचिव पद के लिए दस हजार रुपये, संयुक्त सचिव के लिए सात हजार रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष के लिए आठ हजार रुपये, कार्यकारिणी सदस्य सीनियर ग्रुप के लिए पांच हजार रुपये और सदस्य जूनियर ग्रुप के लिए चार हजार रुपये की फीस निर्धारित की गई है।जबकि नामांकन पत्र की कीमत दो सौ रुपए रखी गई है।

महासचिव अभय कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया मंगलवार और बुधवार को की जाएगी। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

इस बार बढ़ गए तीन सौ वोट

बार के वार्षिक चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गई है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार करीब तीन सौ अधिक वोट बने हैं। पिछले चुनाव में 2262 वकीलों ने अपने मत का इस्तेमाल किया किया था। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में इस बार कई दिग्गज मैदान में उतर गए हैं।

इन प्रत्याशियों में ऐसे भी भी प्रत्याशी हैं, जो पूर्व चुनावों में भी एक बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा कर चुनाव जीते थे। जिनकी साख भी इस चुनाव में लगी हुई है। नए चेहरे भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी अखाड़े में उतर चुके हैं।

बार के वार्षिक चुनाव में बीस पदों के लिए मतदान होगा। जिसमें एक- एक पद अध्यक्ष और महासचिव, एक पद कोषाध्यक्ष, एक पद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो पद उपाध्यक्ष, तीन पद संयुक्त सचिव एवं छह पद सदस्य कार्यकारिणी जूनियर एवं सीनियर शामिल हैं।

पिछले वार्षिक चुनाव में 2262 वकीलों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इस साल मतदाता सूची में करीब तीन सौ वकील के नाम बढ़ गए हैं। बार महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं की सूची तैयार की जा चुकी है।



फिलहाल इस वार्षिक चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशी अधिवक्ताओं के चेंबर पर जाकर उनसे अपने हक में वोट और समर्थन की अपील कर रहे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए आनंद करेंगे नामांकन 

दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को कई प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अध्यक्ष पद के लिए आनंद मोहन गुप्ता अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed