फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Wait for flight...still continues, problems persist even after 65 days of inauguration

Moradabad Airport: उड़ान का इंतजार...अब भी बरकरार, उद्घाटन के 65 दिन बाद भी समस्याएं बरकरार

Thu, 16 May 2024 10:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 10:17 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट से उद्घाटन के दो माह बाद भी सेवाएं शुरू नहीं हो पाई। इससे यात्रियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हवाई सेवा कब शुरू होगी इसके बारे में कोई भी अधिकारी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह पा रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: Wait for flight...still continues, problems persist even after 65 days of inauguration
मुरादाबाद एयरपोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए 65 दिन बीत चुके हैं। उद्घाटन से पहले की दिक्कतें अब तक बरकरार हैं। निजी कंपनी न तो विमान की व्यवस्था कर पाई है और न पायलटों की। इसी तरह एचपीसीएल कंपनी को फ्यूल स्टेशन स्थापित करने के लिए अनुमति नहीं मिली है। 

विज्ञापन


10 मार्च को जब उद्घाटन हुआ तो शहर के लोगों को लगा कि अब एक दशक पुराना सपना पूरा हो जाएगा। निजी कंपनी व एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दावा किया कि सप्ताह भर के अंदर उड़ान शुरू हो जाएगी। बाद में पता चला कि फ्लाई बिग कंपनी के पास सिर्फ दो विमान हैं, जिनसे आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट व श्रावस्ती एयरपोर्ट पर सेवाएं दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मुरादाबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई। छोटे विमान लखनऊ से ईंधन रखकर नहीं ला सकते इसलिए हवाई अड्डे पर फ्यूल स्टेशन बनाने की अनुमति मांग गई। एचपीसीएल कंपनी की यह फाइल अब तक डीजीसीए कार्यालय में अटकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी खामियों के कारण मुरादाबाद के लोगों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब कंपनी दावा कर रही है कि चुनाव के बाद मुरादाबाद से फ्लाइट शुरू होगी। 

लाइटों को लेकर भी फंसा था पेच 
एयरपोर्ट के मुख्य द्वार व परिसर में लाइटों को लेकर भी पेंच फंसा था। हाल ही में एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर लाइट लगा दी गई हैं। हालांकि परिसर में काम रह गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक यह कोई बड़ा काम नहीं है, बहुत जल्द परिसर में भी लाइटेें लग जाएंगी। इससे पहले जिला प्रशासन ने हवाई अड्डे पर रनवे की लेवलिंग, रेसा मिट्टी, गेटों पर लोहे की जाली लगवाने का काम किया था। पहले जंगली जानवर भी एयरपोर्ट क अंदर प्रवेश कर जाते थे। 

लाइसेंस का नवीनीकरण भी जल्द हो जाएगा 
मुरादाबाद से फ्लाइट उड़े बिना एयरपोर्ट के लाइसेंस का नवीनीकरण भी हो जाएगा। डीजीसीए ने 17 नवंबर 2023 को छह माह के लिए उड़ान का लाइसेंस जारी किया था। छह माह पूरे हो गए लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो पाई। अब एएआई ने लाइसेंस की नवीनीकरण की प्रकिया भी पूरी कर दी है। इसे लेकर डीजीसीए की टीम का भ्रमण भई हो चुका है। बीसीेएस की टीम ने सिक्योरिटी वेटिंग का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिया है।

एएआई की ओर से कोई काम शेष नहीं है। निजी कंपनी से समन्वय किया जा रहा है। अभी तक उड़ान को लेकर कोई अपडेट नहीं है। हो सकती है कंपनी चुनाव के बाद उड़ान को लेकर शेड्यूल जारी करे। - श्याम सुंदर महला, एयरपोर्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed