फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 75 percent increase freight exporters due attack cargo ship, appeal Modi cooperation

Moradabad: लाल सागर में मालवाहक जहाज पर हमले से निर्यातकों के भाड़े में 75% की वृद्धि, मोदी से राहत की अपील

Thu, 28 Dec 2023 05:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 05:09 PM IST
सार

मुरादाबाद से यूरोप समेत अन्य देशों को सामान का निर्यात किया जाता है। लाल सागर में हूती विद्रोही लगातार मालवाहक जहाजों पर हमले कर रहे हैं। अब वैकल्पिक मार्ग से माल लेकर जाने के लिए भाड़े में 75 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इस निर्यातक परेशान हैं।

विज्ञापन
Moradabad: 75 percent increase freight exporters due attack cargo ship, appeal Modi cooperation
मुरादाबाद के निर्यातकों के भाड़े में वृद्धि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाल सागर में मालवाहक जहाज पर हूती विद्रोहियों के हमले से निर्यातकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। निर्यातकों ने प्रधानमंत्री से सहयोग की गुहार लगाई है। बताया कि वैकल्पिक मार्ग से माल लेकर जाने में अब माल भाड़े में 75 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि निर्यातक पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में लाल सागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से हमला कर दिया था। मुरादाबाद के निर्यातक यूरोप, मिडिल ईस्ट के देशों में सामानों का निर्यात करते हैं। वर्तमान समय में वैकल्पिक मार्ग से माल लेकर जाने के लिए मालभाड़े में करीब 75 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन


इस कारण निर्यातक परेशान हो गए हैं। निर्यातकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया है, लेकिन मालभाड़े का दबाव कम किया जा सके। बताया कि पहले रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण निर्यात प्रभावित हुआ था। इसके बाद इस्राइल और हमास के युद्ध के चलते विश्व के देशों में मंदी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय आर्डर भी नहीं मिल रहे हैं। कई निर्यातकों के आर्डर निरस्त हो गए हैं। यदि केंद्र सरकार ने माल भाड़े पर विचार नहीं किया तो निर्यातकों का कारोबार चौपट हो जाएगा। मिडिल ईस्ट और यूरोप में मुरादाबाद से अधिक निर्यात का कारोबार होता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed