फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monsoon Express go down in western Uttar Pradesh

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून एक्सप्रेस ठिठकी

Wed, 11 Jul 2018 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 11 Jul 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
Monsoon Express go down in western Uttar Pradesh
rain
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून रूठ गया है। मानसून एक्सप्रेस की गति पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही मद्धिम पड़ गई है। आलम यह है कि बीते पंद्रह दिनों से मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणियां धड़ाम हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिन भी मानसून रफ्तार नहीं पकड़ने वाला है। वर्ष 2018 में 13 जून से लेकर 22 जून यानी 10 दिनों तक मानसूनी बादल बिल्कुल नहीं बरसे। इससे पहले वर्ष 2010 में 19 जून से 30 जून तक यानी 13 दिन तक मानसून एक्सप्रेस पूरी तरह ठप पड़ी थी। 
विज्ञापन


मौसम का मिजाज वैज्ञानिकों की समझ में भी नहीं आ रहा है। पहले पूर्वोत्तर भारत की मानसूनी बारिश चीन पी गया। वैज्ञानिकों ने इसके लिए जून के पहले हफ्ते में बने सिस्टम ‘मेयू फ्रंट’ को जिम्मेदार बताया था। मेयू फ्रंट के कमजोर होने के बाद संभावना जताई गई थी कि मानसून एक्सप्रेस उत्तर भारत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गति पकड़ेगी।
विज्ञापन


जुलाई के पहले हफ्ते में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठीकठाक बारिश की संभावना जताई गई थी। पर ऐसा नहीं हुआ। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून पूर्वोत्तर भारत से ही आगे नहीं बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने इस बार के मानसून की अजीबोगरीब फितरत पाई है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह सामान्य की जगह भारी बारिश भी कर रहा है। लोग उस इलाके में ज्यादा बारिश से त्रस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक और आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक डा एके श्रीवास्तव ने अमर उजाला को बताया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून हल्का ही रहेगा। बारिश के लिए तरस रहे मुरादाबाद, मेरठ और बरेली मंडल के जिलों में परेशानी और बढ़ेगी।


गन्ना, धान और खरीफ की अन्य फसलों के लिए बारिश न होने का विपरीत असर पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले पहले से ही अनावृष्टि से जूझ रहे हैं। यहां के धान और गन्ना के किसान बारिश न होने से खासे परेशान हैं। महिलाओं के हल चलाने और मेढकों की शादी जैसे टोने-टोटकों का भी सहारा लिया जाने लगा है।  


बीते आठ वर्षों में मानसूनी सीजन में बारिश में व्यतिक्रम 
वर्ष 2018    13 जून से 22 जून (10 दिन)
वर्ष 2017     व्यतिक्रम  नहीं
वर्ष 2016    27 जून से 01 जुलाई  (5 दिन)
वर्ष 2015    व्यतिक्रम  नहीं
वर्ष 2014    21 जून से 30 जून तक (10 दिन)
वर्ष 2013    व्यतिक्रम  नहीं
वर्ष 2012    7 जून से 12 जून (6 दिन)
वर्ष 2011    व्यतिक्रम  नहीं
वर्ष 2010    19 जून से 30 जून (13 दिन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed