फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   money block in ATM take help from helpline than 99 thousand withdraw from account

एटीएम में फंसे थे दो हजार, हेल्पलाइन पर कॉल की तो उड़ गए 99 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
money block in ATM take help from helpline than 99 thousand withdraw from account
मुरादाबाद। एटीएम में दो हजार रुपये फंसने की शिकायत टोल फ्री नंबर पर करने पर संभल के एक हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। वारदात को साइबर ठग ने अंजाम दिया है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुद्ध विहार में रहने वाले हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह ने बताया कि वह संभल कोतवाली में कार्यरत हैं। वह पैरोकारी के काम की वजह से मुरादाबाद कोर्ट आते रहते हैं। उनका बैंकखाता अमरोहा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। 12 जुलाई को उन्होंने लोकोशेड पुल के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ से दो हजार रुपये निकालने का प्रयास किया। लेकिन रकम एटीएम में ही फंस गई। जबकि बैंकखाते से दो हजार रुपये निकल गए। जिसके बाद मदद के लिए उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो एक सप्ताह के अंदर रकम वापस करने का आश्वासन दिया गया। अपनी शिकायत टोल फ्र्री नंबर पर दर्ज करवाए जाने के बाद वह बैंकखाते में रकम के वापस आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान ही 17 जुलाई को उनके पास फोन आया और खाते में रकम फंसने की जानकारी देकर एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर मांगा। फोन करने वाले ने कहा कि सीवीवी नंबर बताने के बाद ही रकम वापस खाते में भेजी जा सकेगी। मनोहर सिंह ने सीवीवी नंबर बताया तो उनके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उसी दिन जब मनोहर सिंह बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए दोबारा एटीएम बूथ पर गए तो उनको खाते रकम निकाले जाने का पता चला। जिसके बाद उन्होंने बैंक जाकर शिकायत की। अगले दिन उनके खाते में एटीएम में फंसे दो हजार रुपये आ गए। इसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत की। सीओ कोतवाली बलराम सिंह ने बताया कि इस मामले को पहले साइबर सेल जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद शनिवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed