{"_id":"61a5e702917f1949d1479719","slug":"molested-with-groom-sister-at-wedding-ceremony-beat-up-maternal-uncle-for-protesting-cut-off-finger-of-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: शादी समारोह में दूल्हे की बहन से छेड़खानी, विरोध करने पर मामा को पीट दिया, काट दी हाथ की उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: शादी समारोह में दूल्हे की बहन से छेड़खानी, विरोध करने पर मामा को पीट दिया, काट दी हाथ की उंगली
Tue, 30 Nov 2021 02:25 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:25 PM IST
सार
रात चढ़त के दौरान कुछ लड़कों ने बरात में आई दूल्हे की मौसेरी बहन से छेड़खानी कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने दूल्हे के मामा के साथ मारपीट कर दी और उनकी हाथ की उंगली काट दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कानपुर से आई बरात में शामिल युवती से छेड़खानी के विरोध में दूल्हे के मामा को पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मामा के गले से सोने की चेन और करीब एक लाख रुपये भी लूट लिए। एक हमलावर ने दूल्हे के मामा की उंगलियां चबा दीं।
विज्ञापन
कानपुर के न्यू आजाद नगर कल्याण पुर निवासी पीएसी कर्मी के बेटे की बरात सोमवार रात मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र आदर्श कॉलोनी में आई थी। बताया जा रहा है कि बरात चढ़त के दौरान कुछ लड़कों ने बरात में आई दूल्हे की मौसेरी बहन से छेड़खानी कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने दूल्हे के मामा के साथ मारपीट कर दी और उनकी हाथ की उंगली काट दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मामा के गले से सोने की चेन और एक लाख रुपये भी लूट लिए। इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घटना में घायल हुए दूल्हा के मामा का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन