फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moderate activists demonstrated strongly at senior DEN office

नरमू कार्यकर्ताओं ने सीनियर डीईन दफ्तर पर किया जोरदार प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Moderate activists demonstrated strongly at senior DEN office
मुरादाबाद। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीनियर डीईएन के दफ्तर पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। सीनियर डीईएन तृतीय कुलवंत सिंह पर कर्मचारी समस्याओं को अनदेखा करने और उनसे बदसलूकी करने का आरोप है। इसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीनियर डीईएन के दफ्तर का घेराव कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि बुधवार को सीनियर डीईएन ने रेल मंडल के रोजा स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां नरमू के शाखा अधिकारी ने कर्मचारियों को साथ लेकर लंबित स्थानीय समस्याओं से अवगत कराने की कोशिश की। इस पर सीनियर डीईएन ने कर्मचारियों से बात नहीं कि और पदाधिकारियों को यह कहकर टाल दिया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व से बात की जाएगी। इस पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और वहीं नारेबाजी की। संगठन ने आरोप लगाया है कि सीनियर डीईएन ने कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा करने के साथ साथ उनसे बदसलूकी भी की। साथ ही एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के लिए भी अनुचित शब्दों का प्रयोग किया। इसे लेकर गुरुवार को नरमू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। डीआरएम तरुण प्रकाश गुरुवार को मंडल कार्यालय में नहीं थे, इसलिए मामले का कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

वर्जन आमने-सामने
सीनियर डीईएन कुलवंत सिंह का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार उचित नहीं हैं। कर्मचारियों समस्याओं को अनदेखा करना उनकी आदत में शामिल है। कई कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देने में भी उन्होंने गड़बड़ी की। इसके लिए डीआरएम स्तर से उन्हें निर्देशित किया जा चुका है। कुछ दिन सीनियर डीईएन ने भिटौरा स्टेशन से एक ट्रैकमैन को नियम विरुद्ध तरीके से बर्खास्त किया है। इसे लेकर भी कर्मचारियों में आक्रोश है। - राजेश चौबे, मंडल सचिव नरमू
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में सभी कार्य ठीक प्रकार चल रहे हैं, संगठन का मकसद केवल ट्रैकमैन की बर्खास्तगी को लेकर दबाव बनाना है। उक्त ट्रैक मैन दोषी पाए गए थे इसलिए उन्हें बर्खास्त किया गया। कर्मचारी समस्याओं का बहाना बनाकर संगठन के कार्यकर्ता ट्रैक मैन की बहाली के लिए दबाव बनाना चाहते हैं। यूनियन की मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व की बैठक मंडल कार्यालय में बुलाई गई है। - कुलवंत सिंह, सीनियर डीईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed