फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mobile van reached Bilari to check food samples

Moradabad News: खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच को बिलारी पहुंची मोबाइल वैन

Fri, 18 Apr 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mobile van reached Bilari to check food samples
बिलारी। खाद्य विभाग की ओर से चलाई जा रही मोबाइल वैन खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर बिलारी पहुंची। नगर में सरकारी अस्पताल के निकट उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन के निर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मोबाइल वैन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अनेक नागरिकों और दुकानदारों द्वारा मोबाइल वैन पर लाए गए खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन शुरू करने का उद्देश्य लोगों में खानपान के प्रति जागरूकता लाना है। मोबाइल वैन शुरू होने पर नागरिक अपनी दैनिक उपभोग खाद्य सामग्री की जांच करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारी के साथ गोष्ठी में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश बताए। उन्होंने नमक मसाले और तेल पैक्ड खरीदने और बच्चों को खाने के लिए ताजा फल देने की सलाह दी। गोष्ठी का संचालन संजय जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed