फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Missing young man killed, dead body found in pond

लापता युवक की हत्या, तालाब में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Missing young man killed, dead body found in pond
डिलारी। छह मई से लापता मझोला निवासी युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली परिचित महिला से मिलने गया था। मंगलवार सुबह जंगल गए ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो हड़कंप मच गया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र के गांव काजीपुरा के जंगल में स्थित तालाब में उतराता हुआ युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सतराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर डिलारी पुलिस ने मझोला पुलिस को सूचना दी। मझोला पुलिस छह मई को दर्ज युवक की गुमशुदगी के आधार पर महिला को लेकर मौके पर पहुंच गई। मझोला थानाक्षेत्र के मोहल्ला मीना नगर जयंतीपुर निवासी आशिया ने मृतक की पहचान पति इरशाद (35) पुत्र यूनुस के रूप में की। महिला ने बताया कि उसके पति छह मई की शाम को थाना डिलारी के सिहाली खद्दर निवासी अपनी परिचित एक महिला के घर गए थे। इसके बाद से वे नहीं लौटे। थाना मझोला में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से मझोला पुलिस युवक की तलाश में थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद ही शव को तालाब में फेंका गया था। सीओ ठाकुरद्वारा डा. अनूप सिंह ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र को लेकर दो घंटे उलझी दो थानों की पुलिस
ठाकुरद्वारा। काजीपुरा के जंगल में तालाब में उतराते मिले शव की सूचना पर थाना भोजपुर और थाना डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों थानों की पुलिस सीमा क्षेत्र को लेकर दो घंटे उलझती रही। सीमा क्षेत्र डिलारी का होने पर डिलारी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में हुई थी मुलाकात
डिलारी। चोरी के मामले में इरशाद और उसकी पत्नी आशिया को जेल भेजा गया था। करीब दो माह पहले ही दोनों जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। जेल में रहने के दौरान इरशाद की सिहाली खद्दर थाना निवासी महिला से मुलाकात हो गई थी। महिला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सराफ के घर पड़ी डकैती के मामले में जेल में बंद थी। जेल से छूटने के बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed