फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   misbehaviour with bar association General secratary in moradabad

अधिवक्ता ने बार महासचिव से की अभद्रता, आम सभा में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
misbehaviour with bar association General secratary in moradabad
मुरादाबाद के दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी में अधिवक्ताओ का हंगामा। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइरब्रेरी के जनरल हाउस की बैठक शुरू होने से पहले ही मंगलवार दोपहर महासचिव अभिषेक भटनागर और अधिवक्ता दुष्यंत राज आपस में भिड़ गए। काफी हंगामा हुआ। महासचिव ने आरोप लगाया कि दुष्यंत ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की कोशिश की। अन्य अधिवक्ताओं ने बीच में आकर इस मामले को शांत कराया। इसके बाद जनरल हाउस की बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता दुष्यंत राज के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी अधिवक्ता भुवनेश कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया था। अधिवक्ता थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग कर रहे हैं। लेकिन पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी मामले को लेकर मंगलवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने जनरल हाउस की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

मीटिंग शुरू होने से पहले ही किसी संदेश को लेकर अधिवक्ता दुष्यंत राज और महासचिव अभिषेक भटनागर के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद गाली गलौज व मारपीट तक मामला पहुंच गया। मामला बढ़ने पर अन्य अधिवक्ता बीच में आ गए। उन्होंने किसी तरह मामला को शांत कराया। महासचिव अभिषेक भटनागर ने आरोप लगाया कि दुष्यंत ने अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं। अधिवक्ताओं ने दुष्यंत की शिकायत की थी। इस मामले को लेकर विवाद हो गया। इस मामले के शांत होने के बाद जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई। बैठक में महासचिव की ओर से दुष्यंत राज द्वारा किए गए व्यवहार की बात रखी गई। जरनल हाउस में दुष्यंत राज के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया गया है। दुष्यंत को बार की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत राज ने अधिवक्ताओं के झूठे केस दर्ज कराए हैं। उन अधिवक्ताओं ने बार में शिकायत रखी थी। जब दुष्यंत राज से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। जनरल हाउस ने दुष्यंत राज के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया है।
- अभिषेक भटनागर, महासचिव
अधिवक्ता भुवनेश कुमार गुप्ता की ओर से एक मैसेज पोस्ट किया गया था। इस मैसेज को मैने फारवर्ड कर दिया था। मैसेज में महासचिव के ससुर पर आरोप लगाया गया है। इसी बात को लेकर अभिषेेक भटनागर मुझसे नाराज हैं। मैंने कोई केस दर्ज नहीं कराया है। न ही मैं उन केस के वादी का वकील हूं।
- दुष्यंत राज, अधिवक्ता
अधिवक्ता दुष्यंत राज ने महासचिव अभिषेक भटनागर के साथ अभद्रता की है। इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें दुष्यंत राज की बार की सदस्यता निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

विनय कुमार कौशिक, अध्यक्ष, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी
आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
मुरादाबाद। मंगलवार को हुई जनरल हाउस की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बुधवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई अधिवक्ता के साथ मारपीट मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से किसी भी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस अफसरों के इस रवैये से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बैठक में एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामा शंकर, मुख्तार अहमद, एसपी उपाध्याय, बार अध्यक्ष विनय कौशिक, महासचिव अभिषेक भटनागर, आनंद मोहन गुप्ता, संजीव राघव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed