फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Misbehaving with a woman by pretending to marry

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी, एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Fri, 22 Jan 2021 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Misbehaving with a woman by pretending to marry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना में बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हो हुई थी। आरोपी युवक का युवती के घर आना जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। युवती का कहना है कि जब भी वह शादी के लिए कहती है। युवक कुछ न कुछ बहाना बताकर टाल मटोल कर देता है। इसके बाद आरोपी दिल्ली चला गया और वहीं कामकाज करने लगा। अब युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। युवती ने आरोपी से फोन पर संबंध किया तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मुगलपुरा थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed