फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minister go back only meet commisioner and dig

कमिश्नर-डीआईजी से मिले मंत्री और हो गई मीटिंग

Sat, 15 Apr 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
minister go back only meet commisioner and dig
चेतन चौहान
योगी सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान अधिकारियों को इंतजार कराकर बिना समीक्षा बैठक किए लौट गए। अलबत्ता बंद कमरे में सांसद की मौजूदगी में कमिश्नर, डीआईजी और एसएसपी के साथ करीब पौन घंटे मीटिंग की।
विज्ञापन


बाद में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर चले गए। जबकि युवा कल्याण, खेल, कौशल विकास से जुड़े अधिकारी मंत्री जी का ढाई घंटे इंतजार करते रहे। खेल, युवा कल्याण, कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग होनी थी।
विज्ञापन


युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका पाठक, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार, पालीटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल सहित अन्य अधिकारी समय से पहले ही सर्किट हाउस पहुंच गए। इस बीच कमिश्नर, डीआईजी और एसएसपी भी पहुंच गए। लेकिन मंत्री जी करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत के बाद वह सीधे कमरे में दाखिल हुए, जहां पहल से मौजूद कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी के साथ मीटिंग हुई। ये मीटिंग बंद कमरे में पौन घंटे चलती रही। जबकि बाहर समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी मंत्री के विभागीय अधिकारी उनका इंतजार करते रहे।


मीटिंग के फारिग होकर वह कार्यकर्ताओं से मिले और बिना समीक्षा मीटिंग किए वह अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद अधिकारी भी मायूस होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed