फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minimum temprature increas in moradabad

बादलों के साथ धुंध ने बढ़ाया न्यूनतम तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
minimum temprature increas in moradabad
दिल्ली रोड पर शाम 6:30 बजे छाया धुंध। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दिसंबर की दस्तक के साथ मौसम में हुए बदलाव से न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है। लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान में जब बादल छाते हैं तो न्यूनतम तापमान बढ़ता है। हालांकि अभी बारिश नहीं है। अगले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि इस बार सर्दियों में प्रत्येक महीने में चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान आया हैं। इसलिए पहले बारिश होगी और बाद में ठंड होगी। रात में बादल होने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। अभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सर्दियों में हवा भारी होती है। इसलिए गति कम रहती है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन में धूप का असर कम रहा। शाम को चार बजे से ही आसमान में बादल और धुंध छाने लगी थी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि तीन दिन से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। गुरुवार को .6 की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान .9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा पश्चिम दिशा से पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से है। वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। सुबह के समय आर्द्रता 71 फीसदी थी, जो शाम को 67 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed