फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   medicine trader beaten

रुपयों के लेनदेन के विवाद में दवा व्यापारी को पीटा, डॉक्टर समेत सात के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

मझोला थानाक्षेत्र में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दवा व्यापारी के साथ मारपीट की गई।आरोप है कि अस्पताल पर दवाइयों का चार लाख रुपये बकाया था।

विज्ञापन
medicine trader beaten

विस्तार

मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दवा व्यापारी के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर डॉक्टर समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र आजाद नगर निवासी मुनशाद अली ने डॉ. अवसार, डॉ. मेनिश निशा, फहीम, सिराज उर्फ शीरू, नदीम और डॉ. मेनिश निशा की दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसका दवा का व्यापार है।
विज्ञापन

करूला क्षेत्र स्थित ख्वाजा हेल्थ केयर हास्पिटल में भी दवाएं देते थे। आरोप है कि अस्पताल पर दवाइयों का चार लाख रुपये बकाया था। आरोप है कि अस्पताल के पार्टनर अवसार ने उससे पांच लाख रुपये उधार भी लिए थे। अवसार ने अपनी पार्टनर डॉ. मेनिश निशा के साथ जमीन खरीदी थी। पीड़ित का कहना है कि कई बार तगादा करने के बाद भी उसकी रकम वापस नहीं की गई। 21 सितंबर को शाम करीब आठ बजे डॉ. मेनिश निशा के भाई ने उसे फोन करके लाकड़ी रोड स्थित कैंटीन पर बुला लिया। यहां महिला चिकित्सक अपने भाई फहीम और दो बहनों , गांगन तिराहा निवासी सिराज, पंडित नगला निवासी नदीम और अवसार आ गए। आरोप है कि रुपये मांगने पर ये लोग गाली गलौच करने लगे और मारपीट की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed