फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire breaks out in Medical student car uncontrolled collided with divider and other vehicle five seriously injured

मुरादाबाद: मेडिकल छात्रा की कार बनी आग का गोला, अनियंत्रित होकर डिवाइडर और अन्य गाड़ी से टकराई, पांच गंभीर घायल

Sun, 07 Nov 2021 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 12:39 AM IST
सार

सड़क हादसे में प्रज्ञा मिश्रा और दूसरी कार में सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
fire breaks out in Medical student car uncontrolled collided with divider and other vehicle five seriously injured
चाईबासा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जीरो प्वाइंट के पास मेडिकल की छात्रा की कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में छात्रा समेत 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह घायलों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी मेडिकल छात्रा प्रज्ञा मिश्रा कार से हापुड़ स्थित कॉलेज जा रही थी। मझोला थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास उसकी कार में आग लग गई। इस कारण कार का बोनट खुल गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। 
विज्ञापन


दूसरी कार में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी बीएस परवाल का परिवार सवार था। कार में बीएस परवाल के अलावा उनकी पत्नी पुष्पा, बेटी और बेटा विनय सवार थे। सभी लोग भाई दूज मनाने के लिए हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा जा रहे थे। इस हादसे में प्रज्ञा मिश्रा और दूसरी कार में सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बीएस परवाल और उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल होने वाली मेडिकल छात्रा प्रज्ञा मिश्रा डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के दोस्त की बेटी है। इसलिए डीएम ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed