{"_id":"67881f140ca70379d50da7a9","slug":"mdas-bulldozer-runs-on-illegal-colony-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-564248-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अवैध कॉलोनी पर चला एमडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अवैध कॉलोनी पर चला एमडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्लाॅटिंग कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुधवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण ने ताजपुर माफी में छह हजार वर्ग मीटर भूमि पर हो रही अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा रहा।
बुधवार को प्राधिकरण ने कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर माफी में यह कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार यहां बिना मानचित्र स्वीकृति के बड़े पैमाने पर प्लाॅटिंग की जा रही थी। सूचना मिलने पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अवैध रूप से बसाई जा रही इस कॉलोनी पर बाउंड्री बनाए जाने का कार्य हो रहा था।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के अनुसार अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अगर कोई भी निर्माण कार्य होता है तो इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने आगे कहा कि अवैध कॉलोनी और निर्माण कार्यों पर प्राधिकरण की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, प्राधिकरण की सचिव अंजुलता ने कहा कि कोई भी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ब्यूरो