फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA demolished illegal constructions in Gajraula, sealed two buildings

Moradabad News: एमडीए ने गजराैला में अवैध निर्माण किए ध्वस्त, दो भवन सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
MDA demolished illegal constructions in Gajraula, sealed two buildings
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गजरौला क्षेत्र में दो बड़े मामलों में कार्रवाई की है। 2500 वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण और 12000 वर्ग मीटर पर अनधिकृत कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त किया है। पहला मामला राजवीर सिंह द्वारा सलारपुर स्थित मैदा मिल के पास किए जा रहे निर्माण से जुड़ा है। लगभग 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य चलता हुआ मिला। प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर निरीक्षण के बाद निर्माण को ध्वस्त करा दिया। निर्माण सामग्री हटाई गई और पूरी अवैध संरचना को जमींदोज कर दिया गया। दूसरा बड़ा मामला सेंट मैरी स्कूल के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का है। लगभग 12000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूमि-विभाजन, सड़कें और प्लॉटिंग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थीं। जबकि इसके लिए कोई नक्शा स्वीकृत नहीं था। प्राधिकरण की टीम ने अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया और आगे की किसी भी विकास कार्य पर रोक लगा दी। वहीं दिल्ली रोड थाना डिडौली के गांव चौधरपुर में भी दो निर्माणाधीन भवनों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता योगेश गुप्ता, जेई देवेंद्र यादव व प्रवर्तन टीम के सदस्य मौजूद रहे। एमडीए वीसी अनुभव सिंह का कहना है कि बिना नक्शा स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण, प्लॉटिंग या कॉलोनी विकसित करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में कठोरतम प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed