फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA board meeting will be held on the last day of the financial year on the order of the commissioner

कमिश्नर के आदेश पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होगी एमडीए बोर्ड की बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
MDA board meeting will be held on the last day of the financial year on the order of the commissioner
मुरादाबाद। बजट प्रस्ताव के लिए फरवरी महीने में ही होने वाली एमडीए बोर्ड की बैठक 31 मार्च को होगी। हालांकि बोर्ड बैठक की अभी तक कोई तैयारी नहीं थी, जब कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने वीसी यशु रुस्तगी से पूछ लिया कि बजट प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक कब होगी, तब बैठक एजेंडा जारी किया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि 31 मार्च को दोपहर 12 बजे से एमडीए बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बैठक कमिश्नरी सभागार में होगी। याद रहे कि पिछली बैठक चार दिसंबर 2020 को हुई थी। नियमानुसार बजट प्रस्ताव की बैठक फरवरी महीने में हो जानी चाहिए, लेकिन पिछली बैठक के तीन महीने पूरे होने के बाद भी एजेंडा नहीं जारी किया जा रहा था। इधर, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी के तहत उन्होंने एमडीए उपाध्यक्ष से बोर्ड बैठक की जानकारी ली। कहा कि यदि बैठक मार्च में नहीं होगी तो बजट प्रस्ताव क्या नए वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। इस पर उपाध्यक्ष ने बैठक एजेंडा जारी कर दिया है। बैठक की बाबत कमिश्नर ने बताया कि साल की पहली बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। गजरौला के मास्टर प्लान की मंजूरी और शहर विकास की कार्यवृत्ति पर चर्चा की जाएगी। पिछली बैठक में हुए निर्णयों और उनके धरातल पर उतरने की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन

न आश्रय आवास ढहाए गए, लेकिन मकानों को बेचने में मिली कामयाबी
एमडीए की पिछली बोर्ड बैठक में एकता विहार दक्षिणी आवासीय क्षेत्र में 2001 में करोड़ों रुपये खर्च कर 576 आश्रय आवासों का निर्माण कराया गया था, लेकिन एक भी आवास खरीदने के लिए कोई नहीं आया। वहीं कई अन्य आवासीय परियोजनाओं में भी एमडीए का पैसा फंस गया। पिछली बैठक में पुराने आवासों को ढहाने और नई परियोजनाओं के आवास बिक्री पर जोर दिया गया था, लेकिन एमडीए प्रशासन न तो खरीदार ही ढूंढ पाया और न ही आवास ढहाए जा सके। इसी तरह कई अन्य प्रस्तावों पर भी अमल होता नहीं नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उठेगा दैनिक भोगी 110 कर्मियों को मुद्दा
एमडीए बोर्ड बैठक में 110 दैनिक भोगी कर्मियों को नियमित किए जाने का मुद्दा भी गूंजेगा। याद रहे कि वीसी के सेवा पत्रावली पर अनुमोदन न देने से 21 दिसंबर से इन 110 कर्मियों की सेवाएं समाप्त हो गईं थीं। कर्मचारी संगठनों के लामबंद होने के बाद कमिश्नर के हस्तक्षेप पर इन सभी 110 कर्मियों को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed