फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maulana, who claimed to be a BJP leader

Moradabad News: खुद को भाजपा नेता बताने वाले मौलाना ने थाने में किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Maulana, who claimed to be a BJP leader
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

खुद को भाजपा नेता बताने वाले मौलाना ने बृहस्पतिवार को थाने में हंगामा किया। इस दौरान उसने लोगों के साथ अभद्रता भी की। कुछ लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए पुलिस ने उसे थाने बुलाया था। पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का दबंगई दिखाता वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पाकबड़ा कस्बे के लोगों ने एक सप्ताह पहले मौलाना की शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि मौलाना खुद को भाजपा नेता बताकर अपने आप को एक मंत्री का करीबी बता कर लोगों को धमकाता और उनसे वसूली करता है। उसकी कार पर भाजपा का झंडा और राष्ट्रीय महा शक्ति संघ भाजपा सपोर्टर जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा लिखा हुआ है। लोग इससे परेशान हैं। इसकी जांच करके कार्रवाई की जाए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मौलाना साजिद को थाने बुला लिया था, वहां पर शिकायतकर्ता भी मौजूद थे। मौलाना जब थाने पहुंचा तो उसने अपनी कार को थाने के बीच खड़ी कर दी। कार से उतरते ही वहां पर मौजूद शिकायतकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया। उसके साथ पुलिस के सामने ही गाली गलौज करनी शुरू कर दी। पुलिस ने उसने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर सत्ता धारी दल का रौब दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने इस मौलाना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की मौलाना के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था। कार को सीज किया गया है। पाकबड़ा निवासी पीड़ित शकिर हुसैन, जावेद हुसैन, हशमत अली, मुशाहिद हुसैन, जाहिद हुसैन, आदि ने बताया की मौलाना तंत्र मंत्र करके लोगों को डरता है और भाजपा के एक मंत्री का नाम लेकर अपने आप को भाजपा का नेता बताकर लोगों से वसूली करता है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। इसी की जांच आई थी। इसने थाने में पहुंच कर अभद्रता और गाली गलौज करना शुरू कर दी थी। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed