{"_id":"6289e44c378de155646a807d","slug":"maulana-tauqeer-met-samajwadi-party-mla-azam-khan-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan News: मौलाना तौकीर रजा ने की आजम खां से मुलाकात, कहा-27 माह के जुल्म और ज्यादती का हुकुमत से किया जाएगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan News: मौलाना तौकीर रजा ने की आजम खां से मुलाकात, कहा-27 माह के जुल्म और ज्यादती का हुकुमत से किया जाएगा हिसाब
Sun, 22 May 2022 12:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 May 2022 12:50 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां के आवास पर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मौलाना तौकीर रजा पहुंचे। करीब आधे घंटे तक मुलाकात के बाद जब वो घर के बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से बात की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुन्नी धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा देर रात रामपुर में सपा नेता आजम खां के घर पहुंचे। उन्होंने आजम खां से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की, जिसके बाद चले गए। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आजम खां के साथ 27 माह तक हुए जुल्म और ज्यादती का हिसाब हुकुमत से लिया जाएगा।
सपा नेता आजम खां के आवास पर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मौलाना तौकीर रजा पहुंचे। करीब आधे घंटे तक मुलाकात के बाद जब वो घर के बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद वो अपनी खुशी का इजहार करने के लिए आए हैं।
उनके साथ जो जुल्म और ज्यादती हुई हैं, उसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ा जाएगा। संजीदगी के साथ आगे काम किया जाएगा। कहा कि आजम खां को बेगुनाहियों की 27 माह की सजा भुगतनी पड़ी है, उसका हिसाब होगा।
विज्ञापन
आजम खां को आज नई जिंदगी मिली है। इस बीच जब मीडिया कर्मियों की ओर से अखिलेश यादव को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की गई, तो सवाल सुनने से पहले ही आजम खां ने मीडिया कर्मियों को रोक दिया। इसके बाद वो तौकीर रजा को बाहर तक छोड़ने के लिए आ गए।