{"_id":"b51959919fb69e43cc2894710ff7c9c7","slug":"marrige-in-police-staion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को प्रेमी का हाथ थाम थाने पहुंची, पढ़ाया गया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को प्रेमी का हाथ थाम थाने पहुंची, पढ़ाया गया निकाह
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला तय करता है। इंसान चाहे जितनी मुखालफत कर ले लेकिन दो इंसानों को जब ऊपर वाला एक करना चाहता है तो वे एक होकर ही रहते हैं। ऐसा ही वाकया शुक्रवार की देर रात मुगलपुरा थाने में पेश आया जब थाने में दो प्रेमियों का निकाह पढ़ाया गया।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला बरवलान निवासी हसीन जहां पुत्री तस्सदुक हुसैन शुक्रवार को देर रात अपने प्रेमी मोहम्मद उस्मान पुत्र मुनव्वर हुसैन के साथ मुगलपुरा थाने पहुंची। युवती के साथ पास पड़ोस के कुछ लोग भी थे। युवती ने इंस्पेक्टर मुगलपुरा से कहा कि वह बालिग है और उस्मान से प्यार करती है।
उसी से शादी करना चाहती है लेकिन उस्मान के विकलांग होने की वजह से उसके पिता व बाकी परिजन इस निकाह के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि दोनों की बिरादरी एक ही है। पुलिस ने युवक और युवती दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। युवती के पिता ने बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद युवती का पिता बेटी से नाता तोड़ने की बात कहकर थाने से चला गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मुगलपुरा ने बताया कि एक काजी को निकाह पढ़ाने के लिए बुलाया गया था जो बिना निकाह पढ़ाए लौट गए। इसके बाद दूसरे काजी को बुलाया गया तो उन्होंने निकाह पढ़वाई। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे का साथ कबूल फरमाया। इसके बाद थाने में जुटे लोगों ने कहा आमीन! छुहारे भी बंटे।