{"_id":"6158b8da8ebc3e0b9e3e4027","slug":"married-woman-died-during-childbirth-police-reached-the-spot-city-news-mbd40478063","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
कांठ। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रसव के दौरान विवाहिता और उसके बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद एसडीएम की मौजूदगी में विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना पाकबाड़ा निवासी शिवकुमार की पुत्री महक (20) की शादी डेढ़ वर्ष पहले कांठ थाना क्षेत्र के गांव खान खाना उर्फ बीचपुरी निवासी जितेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम महक को प्रसव पीड़ा होने पर उसके ससुराल वाले उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां महक ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद महक ही भी हालत बिगड़ गई और उसने भी दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वह शव को घर ले आए। जब इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को लगी तो वह भी खान खानी उर्फ बीचपुरी पहुंच गए।
महक की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। मायके वालों ने इसकी जानकारी कांठ पुलिस को दी तो वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, डेहरा चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसडीएम कांठ हिमांशु वर्मा, एएसपी/पुलिस क्षेत्राधिकारी आईपीएस सागर जैन की मौजूदगी में उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा का कहना है कि यदि तहरीर मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।