फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman beaten for dowry

Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नवीन नगर निवासी प्राप्ति सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी ऋषभ सक्सेना के साथ हुई थी। प्राप्ति ने बताया कि शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। उन्होंने शादी के बाद से ही उसे तरह तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दहेज में दस लाख रुपये की और मांग की गई। विवाहिता के पिता ने दस लाख रुपये देने से इंकार किया तो पति और उनके साथ आए लोगों ने प्राप्ति को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि यहां विवाहिता और उसके मायके वालों के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति ऋषभ सक्सेना, शरद सक्सेना, शिव प्रकाश सक्सेना, मधु सक्सेना, आशा सक्सेना, मीना सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज किया गा है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed