फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   marrage

पहले शादी करवाओ, फिर कराऊंगी इलाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
marrage
marrage
मुरादाबाद। एसएसपी कार्यालय में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती ने अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया। उसने अपने हाथ से ड्रिप निकाल दी। जिससे सुरक्षा में लगी महिला कांस्टेबल और स्टाफ में हड़कंप मच गया। युवती को समझाया गया है कि युवती की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही युवती शांत हो पाई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती कटघर थानाक्षेत्र की रहने वाली है। दो साल पहले उसका रिश्ता डिडौली निवासी नेत्र चिकित्सक से तय हुआ था। अगस्त माह में युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पर युवती के साथ बदतमीजी की गई थी। मंगेतर ने युवती से शादी करने से इनकार दिया था। 22 अगस्त को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो पाई। मंगलवार को युवती ने जहर खा लिया था। युवती को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार को अस्पताल में भर्ती युवती ने अपने हाथ से ड्रिप निकाल दी और इलाज कराने से इनकार दिया। उनसे इलाज कराने से इनकार दिया है। युवती की सुरक्षा में लगी महिला कांस्टेबल और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। एएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed